Hindi News / पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

मर्डर या सुसाइड : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By:  |
Reported By:
murder ya suciede murder ya suciede

गोपालगंज : खबर है गोपालगंज से जहां एक युवक का शव पेड़ पर लटका देख इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मामले की जांच में जुट गई।

मामला गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र की जगतौली पंचायत के सकतौली गांव में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। आज शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच कर शव को पेंड़ से उतारकर दरवाजे पर लाए।वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। बता दे कि भोरे थाना क्षेत्र के सकतौली गांव निवासी हीरा चौहान का 19 वर्षीय पुत्र अविनाश चौहान उर्फ छोटू दोपहर में खाना खाकर घर से टहलते हुए बाहर गया था। जो देर रात तक अपने घर नहीं आया,परिजन उसे रात भर गांवों में खोजते रहे लेकिन वह नही मिला।

इसी बीच कुछ ग्रामीण शौच के लिए बगीचे की तरफ गये तो देखा कि आम के पेड़ पर शव लटका रहा है।इसकी सूचना ग्रामीणों परिजनों को दी। ग्रामीणों के साथ परिजन मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मृतक की पहचान सकतौली गांव के अविनाश चौहान के रूप में की। युवक का आम के पेड़ पर धोती को रस्सी बना लटक रहा था। पैर जमीन पर टिके थे। मृतक के चप्पल पेंड़ के निचे पड़े थे। परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए भोरे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज के लिए भेज दिया। बरहाल अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की युवक की हत्या की गई है,या उसने खुदख़ुशी की है वैसे प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कही जा रही है पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।