Munger: बिहार की मुंगरे पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से हथियार निर्माण करने वाले पांच मिनी गन फैक्ट्री का उ्दभेदन किया है.

मुफस्सिल थाना और डीआइयू की टीम ने तौफिर दियारा इलाके में यह कार्रवाई की है।इसमें मिनी गन फैक्ट्री का संचालन करने वाले पांच हथियार निर्माता को गिरफ्तार है और उनके पास से आठ निर्मित और 13 अर्द्धनिर्मित पिस्टल बरामद किए हैं।हथियार के साथ ही भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किया गया है.