मुंगेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 50 हजार रुपए के गांजा के साथ 2 तस्करों को दबोचा, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

Edited By:  |
Reported By:
Munger police ko mili badi safalta Munger police ko mili badi safalta

मुंगेर : इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है मुंगेर से जहां पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुंगेर स्थित जहाज घाट पर छापेमारी कर दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 5 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है जिसका बाजार मूल्य लगभग 50 हजार बताया जा रहा है।

पूरा मामला मुंगेर के कोतवाली थाना इलाके का है जहां पुलिस ने जहाज घाट में छापेमारी कर दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। दोनों बेगूसराय का रहने वाला है। उसके पास से 5 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। कोतवाली थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे नाव से बेगूसराय जिला के गांजा तस्कर गांजा की बड़ी खेप लेकर मुंगेर घाट उतरने वाला है।

सूचना सत्यापन के लिए जहाज घाट पर पुलिस ने जाल बिछाया और तस्करों के कपड़े एवं थैला से पहचान कर दोनो की तालाशी ली। उसके पास से साढे पांच किलो गांजा जब्त किया गया। गिरफ्तार गांजा तस्कर बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी जंगली यादव का पुत्र मिथुन यादव एवं संजय कुमार का पुत्र साहेब कुमार है। पूछताछ में दोनो ने बताया कि वह कई बार गांजा का खेप मुंगेर पहुंचा चुका है। पुलिस उससे पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर छापेमारी कर रही है।


Copy