Hindi News / मनचलो ने अगवा कर दिया घटना को अंजाम, मची सनसनी

मुंगेर में नाबालिग से गैंगरेप : मनचलो ने अगवा कर दिया घटना को अंजाम, मची सनसनी

Edited By:  |
Reported By:
munger me nabalig se gangrape munger me nabalig se gangrape

मुंगेर : खबर है मुंगेर से जहां नाबालिग छात्रा से गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आ रहा है। जानकारी मिल रही है कि नाबालिग अपने घर से मोमो खाने के लिए निकली थी तभी कुछ युवकों ने उसे अगवा कर लिया और फिर किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वहीँ मामले की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गई।

मामला मुंगेर के तारापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां घर से निकली छात्रा को चार युवकों ने बाजार से अगवा कर छात्रा के साथ गैंगरेप कर सुनसान इलाके में छोड़ा। सूचनामिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर तारापुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म कि एक वारदाता सामने आई। घर से मोमोज खाने निकली एक नाबालिक मैट्रिक की छात्रा के साथ 4 युवकों ने गैंगरेप की घिनौनी घटना को अंजाम दिया ।


तारापुर डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा एक छात्रा के गायब होने की सूचना दी थी जो घर से मोमोज खाने निकली थी । अपने लिखित आवेदन में परिजनों ने बताया था कि मैट्रिक की परीक्षा समाप्त होने के बाद बच्ची घर आई और शाम को यह कह के घर से बाजार निकली कि वह बाजार मोमोज खाने जा रही है और देर रात तक नहीं लौटी तब गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने संबंधित आवेदन उन्होंने तारापुर थाना में दिया। सुबह किसी ने सूचना दिया की उसकी बेटी एक सुनसान इलाके में बदहवास पड़ी है ।जिसके बाद परिजनों के द्वारा उसे घर लाया गया


परिजनों ने इस संबंध में बताया कि हमारी बच्ची ने बताया कि मोमोज खाने जाते समय चार लड़कों ने पूछे मोटरसाइकिल पर बिठाकर सुनसान इलाके ले गया तथा सुनसान इलाके में हमारे साथ बारी-बारी से दुष्कर्म कर मुझे छोड़ दिया। वही परिजनों के द्वारा आवेदन के बाद तारापुर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते है बलात्कार करने वाले चार युवकों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । एक अपराधी फरार है उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।