Hindi News / पलामू में एक शिक्षक बाजा बजाकर शिक्षा की अलख जगा रहे, बच्चों को...

मोटरसाइकिल पर निकले गुरुजी : पलामू में एक शिक्षक बाजा बजाकर शिक्षा की अलख जगा रहे, बच्चों को कर रहे प्रेरित

Edited By:  |
motorcycle par nikle guruji motorcycle par nikle guruji

पलामू:जब सपनों को उड़ान देनी हो तो रास्ते खुद बनाने पड़ते हैं. पलामू जिले के पाण्डु प्रखंड में एक ऐसा ही दृश्य देखने को मिल रहा है जो दिल को छू लेने वाला हो और सोचने पर मजबूर कर देता है. जहां एक तरफ बच्चे शिक्षा की दुनिया से दूर होते जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ शिक्षक हार मानने को तैयार नहीं हैं. पलामू जिले के पांडु प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुसीखाप के शिक्षक सिर्फ क्लासरूम तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव-गांव गली-गली में जाकर मोटरसाइकिल पर बाजा बजाते हुए शिक्षा की अलख जगा रहे, ताकि हर-घर तक शिक्षा की आवाज पहुंच सके.

ये सिर्फ एक अभियान नहीं ये हर बच्चे के भविष्य की पुकार है. ताकि बाजा की आवाज सुनकर गांव के लोग बाहर निकले और नई उम्मीद की किरण जल सके. उत्क्रमित मध्य विद्यालय केशिक्षक भरत सिंहशिक्षा के महत्व को समझते हुए घर-घर जाकर समझाते हैं, मां-बाप से कहते हैं अपने बच्चों को स्कूल भेजिए, क्योंकि यही उनके सपनों की असली शुरुआत है. किसी के हाथ में किताब नहीं थी, लेकिन आज वही बच्चे स्कूल की ओर बढ़ रहे हैं.

कुछ लोगों ने ठान लिया है कि अब कोई भी बच्चा अंधेरे में नहीं रहेगा. प्रभारी प्रधानाध्यापक निरंजन कुमार और उनकी टीम सिर्फ पढ़ा नहीं रही बल्कि जिंदगी बदलने की कोशिश कर रही. शिक्षक भरत सिंह कहते हैं कि आज के बच्चे ही देश के भविष्य हैं और इस भविष्य को संवारना हम सबकी जिम्मेदारी है. इसी क्रम में वे देश के भविष्य को शिक्षित करने के लिए प्रेरणा दे रहे.