कलंक कथा.. : खेत से मकई की बाली छिलकर घर लौट रही थी नाबालिग.तभी रास्ते में कुछ मनचलों ने पकड़ लिया..

Edited By:  |
Reported By:
Minor gang-raped while returning home from farm in Samastipur. Minor gang-raped while returning home from farm in Samastipur.

रोसड़ा (समस्तीपुर)--बड़ी खबर समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से हैं..यहां के एक गांव में खेत से मजदूरी कर घर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है.पीड़ित लड़की के परिजन ने गांव के पंचायत में न्याय की गुहार लगायी है.वहीं शिकायत के बाद विभूतिपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


मिली जानकारी के अनुसार लड़की अपने ननिहाल में रहती थी। अपने परिजन के साथ खेत से मकई की बाली छिलकर घर लौट रही थी। इसी दौरान कुछ लड़के जबरन लड़की को एक बगीचे में सुनसान जगह पर ले गए, जिसके बाद सभी लड़को ने पीड़ित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

किसी तरह लड़की घर आकर परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी दिया,पर वहां से किसी तरह का न्याय नहीं मिला..फिर स्थानीय लोगों ने विधायक को सूचना दी...विधायक की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस गांव पहुंच मामले की जांच में जुट गई. इस मामले में विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.वहीं विधायक अजय कुमार ने पीड़ित परिवार से बात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।


Copy