BIG BREAKING : बिहार में मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा, संजय सरावगी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए अन्य को मिला कौन-सा विभाग, यहां देखें लिस्ट

Edited By:  |
Reported By:
 Ministers portfolios divided in Bihar  Ministers portfolios divided in Bihar

PATNA : बिहार में नीतीश कैबिनेट में शामिल 7 नये मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के विभाग में भी तब्दीली की गई है। अब विजय कुमार सिन्हा को कृषि और खान एवं भूतत्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसबार कला संस्कृति और पथ निर्माण विभाग उनसे ले लिया गया है। वहीं, डॉ. प्रेम कुमार का विभाग भी बदल गया है। उन्हें सहकारिता मंत्री बनाया गया है। संतोष कुमार सुमन को लघु जल संसाधन मंत्री बनाया गया है।

बिहार में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा

मंत्री नितिन नवीन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अब उन्हें पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, उनसे नगर विकास विभाग का जिम्मा वापस लेकर जीवेश मिश्रा को दिया गया है। नितिन नवीन अब पथ निर्माण विभाग संभालेंगे।

संजय सरावगी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मिल रही जानकारी के मुताबिक मंगल पाण्डेय के पास अब स्वास्थ्य और विधि विभाग की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, संजय सरावगी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का जिम्मा मिला है। इसके साथ ही डॉ. सुनील कुमार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी मिली है। राजू कुमार सिंह को पर्यटन मंत्री बनाया गया है। मोती लाल प्रसाद को कला संस्कृति एवं युवा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही विजय कुमार मंडल को आपदा प्रबंधन विभाग का मंत्री बनाया गया है। कृष्ण कुमार मंटू को सूचना प्रावैधिकी मंत्री बनाया गया है।