GAYA : बिहार में लगातार गिर रहे पुल को लेकर सियासत जारी है। अब नीतीश सरकार में मंत्री और 'हम' के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार किया है और कहा है कि जब वे नौकरी बांटने का क्रेडिट ले रहे हैं तो पुल गिरने का भी लें।

संतोष कुमार सुमन ने कहा कि तेजस्वी यादव प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके कार्यकाल में भी पुल के गिरने की घटना हुई है। हाल में जो पुल गिरे हैं, उसका डीपीआर भी उन्हीं के कार्यकाल में तैयार हुआ और काम शुरू किया गया। ऐसे में हम उन्हें नसीहत देना चाहते हैं कि जब वे नौकरी बांटने का क्रेडिट जबरन लेने में जुटे हैं तो पुल गिरने का भी डिस्क्रेडिट उन्हें लेना चाहिए क्योंकि दोनों काम तो उन्हीं के कार्यकाल में हुआ है।

पूर्व डिप्टी CM पर भड़के मंत्री संतोष सुमन, कहा : उनके कार्यकाल में DPR हुआ था तैयार

मंत्री संतोष कुमार सुमन ने ये भी कहा कि नौकरी देने का काम मुख्यमंत्री करता है। बावजूद इसके वह क्रेडिट लेने में जुटे हैं। ऐसे में उन्हें पुल गिरने का भी क्रेडिट लेना चाहिए। वे भोली-भाली जनता को गुमराह करने में जुटे हैं। यह बातें गया में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कही।

वहीं, तेजस्वी यादव के बयान और बिहार में गिरती कानून व्यवस्था के जवाब में कहा कि जंगलराज के नायक जब इस तरह की बात करते हैं तो बड़ा हास्यास्पद लगता है। उनकी सरकार और उनकी पार्टी खुद लंबे समय तक जंगलराज की जन्मदाता रही है, जिससे बिहार पूरी तरह से त्रस्त रहा है। वर्तमान में अपराध को कौन बढ़ावा दे रहा है, यह सब को पता है। उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो रही है।

पूर्व डिप्टी CM पर भड़के मंत्री संतोष सुमन, कहा : उनके कार्यकाल में DPR हुआ था तैयार

वहीं, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए। बिहार एक गरीब प्रदेश है। विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तो रोजगार का सृजन होगा। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। राज्य तरक्की करेगा।