PATNA : बिहार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की है। उनके साथ मंत्री सुपुत्री केमी कुमारी और भावी दामाद आदर्श कुमार भी मौजूद थे।

मंत्री लेसी सिंह ने राजभवन में राष्ट्रपति से की मुलाकात

इस मुलाकात के बाद मंत्री लेसी सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी सुपुत्री केमी कुमारी और भावी दामाद आदर्श कुमार को सगाई पश्चात शादी की अग्रिम बधाई देते हुए दोनों के सफल सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

मंत्री लेसी सिंह ने राजभवन में राष्ट्रपति से की मुलाकात, बेटी और होने वाले दामाद भी थे साथ, प्रेसिडेंट ने शादी की दी अग्रिम बधाई

प्रेसिडेंट ने शादी की दी अग्रिम बधाई

लेसी सिंह ने बताया कि ये मेरे परिवार और खासकर मेरे लिए भावुक क्षण था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा साधारण परिवार की बेटी और दामाद को राजभवन में मिलकर आर्शीवाद देना गर्व का विषय है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सदैव इस असीम प्रेम स्नेह के लिए ऋणी रहूंगी।

मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर ये महसूस हुआ कि उनके व्यक्तित्व में भारत की आमजन की मूल भावना का स्पष्ट झलक दिखाई दी |