मेयर और डिप्टी मेयर ने खुद संभाली कमान : शहर में चलाया बड़ा अभियान, लोगों ने की जमकर तारीफ

Edited By:  |
Reported By:
meyar aur dupty meyar ne khud sambhali kamaan meyar aur dupty meyar ne khud sambhali kamaan

गया: बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए गया नगर निगम की ओर से विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत पूरे शहर को सेनीटाइज करने और फागिंग करके वायरस का खात्मा करने का कार्य किया जा रहा है। बगैर मास्क के घूम रहे लोगों को मास्क भी दिया जा रहा है।

शहर के मेयर गणेश पासवान और डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने स्वयं सड़क पर उतरकर इस अभियान की शुरुआत की है। मेयर और डिप्टी मेयर ने खुद मशीन चला कर शहर के विभिन्न इलाकों को सेनिटाइज किया। इस दौरान निगम के तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि गया नगर निगम कोरोना के इस प्रभाव को देखते हुए पूरी तरह से तत्पर है।

यह अभियान आगामी 31 जनवरी तक जोर शोर से चलाया जाएगा। गया नगर निगम के सभी 53 वार्डों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जायेगा । शहर के हर सड़क एवं गली के मकानों को भी सैनिटाइज किया जाएगा। साथ ही लोगों के बीच मास्क का भी वितरण किया जाएगा। इस दौरान कोरोना से होने वाले दुष्प्रभाव को भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।


Copy