एंकर- पटना मेयर पद चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार चरम पर है. 26 दिसंबर को शाम पांच बजे प्रचार प्रसार थम जाएगा. मेयर पद की प्रत्याशी रीता रस्तोगी ने जय–विजय जुलूस की. इस दौरान उन्होंने समस्त पटना वासियों से समर्थन मांगा. रीता रस्तोगी की जय–विजय जुलूस यात्रा का प्रारंभ सिटी स्टेशन से शुरू होकर बाईपास के रास्ते कांटी फैक्ट्री से भव्य जुलूस गोलघर गांधी मैदान से होते हुए बोरिंग रोड से चलकर इनकम टैक्स ऑफिस के पास समाप्त हुई.
इस दौरान मेयर प्रत्याशी रीता रस्तोगी का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया. रीता रस्तोगी ने भी लोगों से वोट देने की अपील की है. बता दें कि 26 दिसंबर शाम पांच बजे दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार प्रसार थम जाएगा. इसके साथ ही 28 दिसंबर को वोटिंग होगी और 30 दिसंबर को काउंटिंग किया जाएगा. उसी दिन साफ हो जाएगा कि पटना का अगला मेयर उपमेयर कौन होगा.
दरअसल पटना नगर निगम में कुल 75 वार्ड आते हैं. इनमें से एक वार्ड के पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए हैं. ऐसे में 74 वार्डों में कुल 503 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा. निकाय चुनाव के लिए 41 निर्वाची पदाधिकारी और सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं.
मतदान की बात की जाए तो 28 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. जिसके लिए 629 भवनों में 1891 बूथ बनाए गए हैं.

