रांची: मौसम विभाग रांची ने रिपोर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के खत्म होने के बाद एक बार फिर से ठंड का असर देखने को मिलेगा. न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी. अगले24घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ और ठंड बढ़ने की संभावना है.

मौसम विभाग के द्वारा बताया गया है कि सुबह और शाम में शीतलहर के साथ साथ तापमान में भी गिरावट होगी. पहाड़ी इलाके में घने कोहरे होने की भी संभावना जताई गई है. तापमान में उतार-चढ़ाव होने की वजह से लोगों को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की हिदायत दी गई है. 15 से 20 दिसंबर तक तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव होते रहेगी. पश्चिमी विक्षोभ के खत्म होने के बाद शीतलहर और बढ़ेगा. राज्य के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी.