रांची : रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज से 14 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने की उम्मीद है. मौसम विभाग के द्वारा बताया गया है कि अब तक सामान्य से 46 डिग्री कम बारिश हुई है. आने वाले समय में मानसून सक्रिय रहेगा.
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर बताया है कि रामगढ़, बोकारो एवं रांची जिला में 11 और 12 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है. विभाग के द्वारा बताया गया है कि राज्य में मॉनसून सक्रिय है लेकिन पिछले साल की अपेक्षा अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है. ऐसी संभावना जताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में होने वाला साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड एवं उड़ीसा के हिस्सों में अगले 4 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी है.
