पाकुड़:-पाकुड़ परिसदन में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 9 साल पूरा होने जा रहा है। उन्होनें कहा कि मोदी जी के 9 वर्षों की कार्यकाल की उपलब्धियों को आम जनों तक पहुंचाने के लिए 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
प्रधानमंत्री के 9 साल की जन कल्याणकारी कार्यों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर तक संदेश पहुंचाने की काम करेगी। साथ ही साथ पुनः नरेंद्र मोदी जी को देश की प्रधानमंत्री बनाए जाने की अपील भी करेगें।
उन्होंने यह भी कहा कि गैस कनेक्शन,बिजली,करोणा काल में गरीबों की आवास योजना,सड़क आदि में देश के लिए प्रधानमंत्री ने काफी काम किया है साथ तथा देश को आगे बढ़ाने के लिए भी हमेसा कार्य करते आए हैं।
