रांची : झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की बैठक आज मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया. बैठक में राज्य सरकार के वादा खिलाफी के विरुद्ध रोष व्यक्त किया गया. सरकार ने चुनाव पूर्व किए गए अपने वादा को भुल गई है. सरकार के कार्यकाल का चार वर्ष पूरा होने को है लेकिन अभी तक सरकार अपने वादे को पूरा नहीं कर सकी है.
मनरेगा कर्मियों ने कहा कि अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार की मनसा साफ नहीं है. मनरेगा कर्मियों को सरकार छलने का काम कर रही है. मनरेगा कर्मचारी संघ चरणबद्ध आंदोलन करेगी. मनरेगा कर्मियों ने कहा कि राज्य सरकार 2024 के चुनाव की तैयारी कर रही है. हम भी 2024 की तैयारी कर रहे हैं.अब हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा है. 16 वर्ष सेवा हमने ग्रामीण विकास विभाग को दिया, जवानी से बुढ़ापे तक पहुंच गए हैं. हमारा भविष्य सुरक्षित नहीं है. कार्य संपुष्टि को देखते हुए आज तक सेवा में हैं. हमारी एक मांग सेवा नियमितीकरण है.
जिस तरह रघुवर सरकार को उखाड़ फेंकने का काम अनुबंध कर्मियों ने किया था.उसी तरह इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे.
लिए गए निर्णय
1:-पूरे प्रदेश में सरकार के बेरुखी और वादा खिलाफी का पर्चा आम जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे.
2:-जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना
3 :-सभी विधायकों का आवास घेराव कर अपना मांग पत्र सौंपा जाएगा.
4:-सभी कैबिनेट मंत्री का आवास घेराव.
5:-ग्रामीण विकास मंत्री का आवास घेराव.
6:-मुख्यमंत्री आवास घेराव.
7:-ग्रामीण विकास मंत्री के आवास पर घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम
अनिश्चितकालीन हड़ताल
