मामूली विवाद में बहा खून : खेत पर चढ़कर दबंगों ने मारी गोली, हालत नाजुक

Edited By:  |
Reported By:
mamuli vivad me baha khoon mamuli vivad me baha khoon

बेगूसराय : खबर है बेगूसराय से जहां मामूली विवाद में दबंगों ने धान रोपनी कर रहे किसान को गोली मार दी है। घायल को स्थानीय लोगों ने नजदीक के अस्पताल मे भर्ती कराया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीँ सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की जाँच में जुट गई है।

मामला बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां पनसल्ला गांव में दबंगों ने चारा काट रहे किसान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी मिल रही है कि किसान रंजय सिंह अपने भाई के साथ खेत में चारा काट रहा था तभी राम केश्वर अपने कई साथियों के साथ पहुंचा और रंजय सिंह को कहा कि तुम मेरे खेत से ट्रैक्टर लेकर गए हो इसके बाद रंजय सिंह ने खेत से ट्रैक्टर ले जाने की बात से साफ़ इनकार किया। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई जिसके बाद दबंगों ने रंजय सिंह को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रंजय सिंह को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीँ घायल किसान के भाई ने बताया कि चारा काटने के दौरान ही राम केश्वर कई साथियों के साथ पहुंचा और जबरन खेत से ट्रैक्टर गुजारने की बात कहने लगा जब इसका विरोध किया गया तो उसके भाई पर दो गोली चला दी गई इसमें एक गोली उसके भाई को लगी है। फिलहाल घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची लाखो थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Copy