Hindi News / भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने चाईबासा के गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने चाईबासा के गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

Edited By:  |
lok sabha election 2024 lok sabha election 2024

चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी सांसद गीता कोड़ा गुरुवार को जन जन से समर्थन के लिए टोंटो प्रखण्ड के बामेबासा,मौदा,हड़ीरा,हांथीमण्डा,पुरनापानी,पेरतोल,कुचिया,बेगनाबासा,डुडूंयू,बंडीझारी,केन्जरा,सान झींकपानी,बड़ा झींकपानी और सिरिंगसिया के ग्रामीणों से मिलकर संवाद किया.

गीता कोड़ा ने ग्रामीणों को बताया कि आपको खाने के लिए जो राशन फ्री में मिलता है वह नरेंद्र मोदी जी देते हैं और अगले 5 सालों तक देंगे. उन्होंने कहा कि मोदीजी आपके लिए फ्री में घर बनवाकर दे रहे हैं. हर घर में पाइप से पीने का पानी पहुँचाने के लिए झारखंड सरकार को रुपये दे दिए हैं. पर यह झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार वाले उसका लाभ आदिवासी गरीब जनता को नहीं देकर केवल झूठ बोलते हैं कि केंद्र सरकार रुपये नहीं दे रहा है. गीता कोड़ा ने बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार से संसद में पूछा था,तो पता चला कि झारखंड सरकार पहले दिए पैसे का हिसाब ही नहीं दे रहा है,तो फिर कैसे पैसा देंगें. उसी प्रकार ये झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले पेशा कानून लागू करवाने पर भी कोई काम नहीं कर केवल आदिवासियों से छल किया है. 4 लाख पढ़े लिखे नौजवानों को रोजगार देने,किसानों का दो लाख तक का कृषि लोन माफ करने,पारा शिक्षकों को परमानेंट कर देने जैसे झूठे वादे कर ठगकर जनता से वोट लिया पर किया अब तक कुछ नहीं.

गीता कोड़ा ने पढ़े लिखे नवजवानों से पूछा कि किस किस को झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने रोजगार दिया? किन पारा शिक्षक को पेरमानेंट किया. किस किसान का 2 लाख तक का लोन माफ किया. एक भी नहीं. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है. इनके पास आदिवासियों की जीवन को सुधारने की कोई योजना ही नहीं है. झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले ग्रामीणों को झूठ बोलकर, डरा धमकाकर वोट लेना जानते हैं. गीता कोड़ा ने कहा कि इसी टोंटो में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था "आदिवासी युवक अंडा बेंचे मुर्गी बेंचे",. ये लोग मोदी के आदिवासियों के लिए किये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से घबड़ा गए हैं. मेरे ऊपर अपने गुंडों से जानलेवा हमला करवा रहे हैं. कहते हैं गांव में जाने से पहले ग्राम सभा से अनुमति लेना होगा. इनके पूर्व मुख्यमंत्री जमीन घोटाला में जेल में बंद हैं तो ये लोग ग्रामीणों को बहका रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें जेल भिजवाया. गीता कोड़ा ने कहा कि जेल तो कोर्ट ने भेजा और कोर्ट कानून से चलती है किसी पार्टी से नहीं. आप लोग यह अपने मोबाइलों पर भी यह देख सकते हैं. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आदिवासियों के भला चाहने वाले एकमात्र मोदीजी ही हैं जो कभी झूठ नहीं बोलते, जो बोलते हैं उसे करते हैं. मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए मैं आप सभी से कमल फूल निशान में वोट देने का प्रार्थना कर समर्थन मांगने आज आई हूं. उनके साथ मंडल अध्य्क्ष लेबेया लागुरी,महामंत्री सतारी खडाइत,जिला परिसद सदस्य लालमुनि पूर्ति,महिला मोर्चा अध्य्क्ष दुर्वावती बोइपाई, संयोजक बिपिन लागुरी,सूरा लागुरी,चंद्रमोहन तिउ,बाबूराम लागुरी,अनिल दास,बिहारी सुंडी,साहिल गौड़,प्रदीप हेस्सा,सिमोन हैस्सा,सुकमती बिरुवा,रायमुनि कुण्टिया के अलावे अनेक कार्यकर्ता साथ रहे.