रांची:- भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन कल झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था। हरमू मैदान में संकल्प यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा हेमंत सरकार पर कड़े शब्दों में प्रहार करते हुए देखे गए थे।

वहीं जेपी नड्डा के आगमन भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छह विधानसभा क्षेत्र की ही जनता को आमंत्रित किया गया था लेकिन कई विधानसभा क्षेत्र से लोग पहुंचे थे। हरमू मैदान में जगह कम पड़ गया था।

वही जेपी नड्डा द्वारा मंच से दिए गए संबोधन को बिल्कुल सही ठहराते हुए भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि यह बातें बिल्कुल सही है कि आज ईडी की जांच चल रही है। जिसमें शराब घोटाला हो बालू घोटाला हो एवं जमीन घोटाला हो हर तरफ भ्रष्टाचार फैला है और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है।

वही झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता तनुज खत्री ने कहा कि हमेशा जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का काम किया है और इन्होंने जनता को ठगने का एड और सीबीआई के माध्यम से सरकार को परेशान करने का हमेशा से कार्य किया जा रहा है लेकिन विकास के कार्य रुके नहीं अनवरत चलते रहें जनता सब देख रही है और समझ रही है। यह 200 बार भी झूठ को दोहराएंगे तो वह सच नहीं हो जाएगा।