BIG NEWS : लालू प्रसाद के करीबी सुनील सिंह की पत्नी बनीं बिस्कोमान अध्यक्ष, वंदना सिंह ने विरोधियों को दी पटखनी

Edited By:  |
Reported By:
Lalu Prasad close aide Sunil Singh wife becomes Biscomaan president Lalu Prasad close aide Sunil Singh wife becomes Biscomaan president

PATNA :आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी बर्खास्त MLC सुनील सिंह ने जेडीयू को बड़ा झटका दिया है। बिस्कोमान चुनाव में सुनील सिंह गुट ने तमाम समीकरण को तोड़ते हुए बड़ी जीत हासिल की है। हालांकि, सुनील सिंह गुट के जीतने की संभावना काफी कम लग रही थी। इस चुनाव में 17 सीटों के लिए चुनाव हुआ था, जिसमें 33 लोगों ने नामांकन दर्ज किया था।

सुनील सिंह की पत्नी बनीं बिस्कोमान अध्यक्ष

इस चुनाव में सुनील सिंह के 12 समर्थकों की जीत हुई और 5 विशाल सिंह के समर्थकों की जीत हुई है। ऐसे में बिस्कोमान के अगले अध्यक्ष के रूप में सुनील सिंह या उनकी पत्नी वंदना सिंह को बिस्कोमान का नया अध्यक्ष बनाया जाना तय है।

वंदना सिंह ने विरोधियों को दी पटखनी

शुक्रवार को बिस्कोमान निदेशक मंडल के चुनाव के दौरान जमकर मारपीट हो गई थी। चुनाव के दौरान ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से मारपीट हुई। पटना पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। तनाव बढ़ते देख वोटिंग स्थल को सील कर दिया गया था। गांधी मैदान थाना प्रभारी सहित डीएसपी 2 के साथ कई अधिकारी वहां पहुंचे। पटना जिला प्रशासन की ओर से 10 मजिस्ट्रेट और 60 सहायक निर्वाचन पदाधिकारी की तैनाती की गई थी।