विधान सभा उप चुनाव के बहाने अब कांग्रेस ने भी दिखायी आंख , कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने तेजस्वी को दी चुनौतीे.. कहा हिम्मत है तो हमारे समर्थन के वगैर सरकार बनाकर दिखायें

PATNA:-बिहार विधान सभा की दो सीटो पर हो चुनाव को लेकर महागठबंधन के दो बड़े दलो के बीच जारी जंग अब चरम पर पहुंच गयी है और कांग्रेस अब आर - पार के मूड में दिख रहीहै.. 8 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की समय सीमा खत्म होने के बाद पटना पहुंचे कांग्रेस के प्रभारी महासचिव भक्त चरण दास ने राजद पर हमला बोल दिया है.

रविवार को पटना पहुंचे कांग्रेस महासचिव ने विधान सभा के उप चुनाव को राजद और कांग्रेस के बीच फ्रेंडली मैच मानने से साफ इंकार कर दिया है. श्री दास ने दावा किया कि इन दोनो सीटो को लेकर उनकी राजद नेताओं से कोई बात नही हुई थी . श्री दास ने कहा कि राजद नेताओं ने कुशेश्वर स्थान से लड़ने की बात कही थी लेकिन कांग्रेस वहां से लगातार 5 बार से चुनाव लड़ रही है और 2020 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी केवल 6 हजार वोट से हारे थे जबकि तारापुर में राजद प्रत्याशी 7 हजार से अधिक वोटो से हारे वैसे में कांग्रेस अपना प्रत्याशी कैसे नही उतारे.

भक्त चरण दास ने राजद और तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर वे दोनो सीटें जीत भी जाते है तो क्या बिहार में उनकी सरकार बन जायेगी . कांग्रेस के पास 19 विधायक है और उसके समर्थन के वगैर तेजस्वी में हिम्मत है तो सरकार बना कर दिखायें. कांग्रेस प्रभारी ने दावा किया कि कांग्रेस इस चुनाव को फ्रेंडली नही मान रही है और पूरी ताकत से जीतने के लिये लड़ रही है.श्री दास ने कहा कि कांग्रेस को लेकर राजद की सोच गलत है लेकिन कांग्रेस आज भी राजद को अपना मानती है.राजद बड़ा भी है और उसे सोचना है कि गठबंधन कैसे चलेगा. भक्त चरण दास ने तेजस्वी से सवाल किया कि अगर राजद को कांग्रेस का साथ पसंद नही है तो किसका साथ पसंद है.और वो कौन सा बड़ा दल है जो उसका साथ दे रहा है.क्या कांग्रेस के उम्मीदवार का चेहरा राजद उम्मीदवार से कम है.

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को राजद द्वारा स्टार प्रचारक बनाये जाने पर भी भक्त चरण दास ने पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस के पास भी कन्हैया जैसे स्टार प्रचारक है. भक्त चरण दास ने कुशेश्वर स्थान विधान सभा के लिये कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह और तारापुर के लिये पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य समीर सिंह को प्रभारी बनाया है साथ ही 12 विधायको को कुशेश्वर स्थान और 7 विधायको को तारापुर विधान सभा में लगाया है.

कांग्रेस महासचिव के बयान के बाद अब राजद और कांग्रेस के बीच सुलह का प्रयास अब पूरी तरह विफल दिख रहा है. देखना है चुनावी मैदान में दोनो दल यानि राजद और कांग्रेस एक दूसरे पर कैसे हमला करते है.