ललन सिंह पर RCP के बिगड़े बोल : JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जमकर साधा निशाना, जानें क्या कुछ कहा

Edited By:  |
Reported By:
laloan singh par RCP ke bigde bol laloan singh par RCP ke bigde bol

नालंदा : खबर है नालंदा से जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पर करारा हमला बोला है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर ललन सिंह के द्वारा किए गए टिप्पणी पर पलटवार करते हुए आरसीपी सिंह ने उनकी तुलना गड्ढे और समुद्र से कर दी। वहीँ उन्होंने नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा है।

आरसीपी सिंह ने बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सात निश्चय योजनाओं का जमकर बखिया उधेड़ी और केंद्र सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से लेकर अर्थव्यवस्था तक भारत को बेहतर बनाने में केंद्र सरकार और उनके प्रतिनिधियों ने अहम भूमिका निभाई और आज विश्व में अर्थव्यवस्था के दृष्टि से भारत पांचवे स्थान पर है।

वहीँ उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले बिहार को देखिए उसके बाद देश की सोचिएगा। इस दौरान सोनिया से मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि जब उनको अकेले अपॉइंटमेंट नहीं मिला तो वह लालू जी के सहारे सोनिया गांधी से मुलाकात और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वो विपक्षी एकता को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, जहां वो बिल्कुल कामयाब नहीं होंगे। यूपी के फूलपुर लोकसभा से मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार के कई जिले में पटेल समाज के लोग हैं, पहले वहां से जीतकर दिखाएं उसके अलावा झारखंड, उड़ीसा राजस्थान में भी पटेल समाज के लोग हैं।

बिहार में बढ़ते अपराध पर भी कहां के यहां के लोग जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से खुद को असहज महसूस कर रहे हैं और डरे समय से रहते हैं सरेआम गोलियां चलती है और थाने में डीएसपी को धमकाया जाता है वही बेगूसराय हिंसा पर भी उन्होंने सरकार के जीरो टॉलरेंस को खोखला बताया है।

दरअसल, आरसीपी सिंह झारखंड के चतरा में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए राजगीर के चितरंजन कुमार के परिवार से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शहीद जवान चितरंजन को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में संवेदना प्रकट की। साथ ही उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। इस बीच आरसीपी सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इन्हें बिहार की चिंता नहीं, बिहार की स्थिति क्या हो गई है।


Copy