पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह का नाम भूले नीतीश : बीजेपी ने ली चुटकी, कहा : अब ले लीजिए संन्यास

Edited By:  |
lalan singh ka name bhul gaye nitish lalan singh ka name bhul gaye nitish

Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकबार फिर मीडिया को संबोधित करते हुए नाम भूल गये। बड़ी बात ये है कि बिहार के मुख्यमंत्री इस बार अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम भूल गये। नीतीश कुमार द्वारा लगातार नाम भूलने पर अब बीजेपी ने तंज कसा है और उन्हें सियासत से संन्यास लेने की सलाह दे दी है।


पार्टी अध्यक्ष का नाम भूल गये नीतीश

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया को संबोधित कर रहे थे, तभी वे अपनी पार्टी जनता दल यूनाइडेट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का नाम भूल गये। हालांकि इस मौके को बगल में बैठे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने तुरंत संभाल लिया और उन्हें पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह का नाम याद दिलाया।

नाम भूलने पर बीजेपी की चुटकी


नीतीश कुमार द्वारा लगातार दिए जा रहे बयानों में नाम भूलने पर भारतीय जनता पार्टी ने कटाक्ष किया है। बिहार बीजेपी प्रवक्ता निखिल मंडल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि बिहारवासी हैरान हैं कि सीएम नीतीश कुमार को क्या हो गया है? अब तो वे अपने विशेष सलाहकार का नाम भी भूलने लगे हैं। आरजेडी की गोद में बैठने के बाद अब मुख्यमंत्री को क्या हो गया। कुछ लेते क्यों नहीं। बख्श दीजिए और संन्यास ले लीजिए।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार द्वारा लगातार नाम भूलने पर अब विरोधी दल चुटकी लेने लगे हैं। बीजेपी लगातार मुख्यमंत्री की मेमोरी कमजोर होने का आरोप लगा रही है।


Copy