धनबाद : खबर है धनबाद की जहां बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बजरंग बिहार कॉलोनी स्थित एक चप्पल गोडाउन में बीती देर रात आग लग गई जिससे कॉलोनी वासियों में अफरा-तफरी मंच गई. घटना की सूचना पर बरवाअड्डा थाना की गश्ती दल एवं फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. आग बुझाने के क्रम में करंट का झटका लगने लगा जिसके बाद बिजली काटी गई. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

बताया जा रहा है कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बजरंग बिहार कॉलोनी के पास चप्पल गोडाउन में गुरुवार की रात अचानक आग लग गई. घटना की सूचना पर बरवाअड्डा थाना की पुलिस और दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग बुझाई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. चप्पल गोडाउन धैया निवासी सजल जैन का है. सजल जैन ऑनलाइन के माध्यम से कारोबार करते हैं. वहीं आग लगने से कॉलोनी वासियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. क्योंकि आस पास कई घर है जिससे बड़ा हादसा हो सकता था.अगलगी की घटना में 5 लाख का नुकसान बताया जा रहा है.