धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां जिले के स्टील गेट सब्जी मार्केट के पीछे स्थित सब्जी दुकानों में शुक्रवार की देर रात आग लग गई. अगलगी की घटना में20दुकानें जलकर राख हो गया. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू.
बताया जा रहा है कि देर रात स्टील गेट सब्जी बाजार के पीछे स्थित दुकानों में आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई. आनन फानन में लोग आग बुझाने की कोशिश की और दमकल की गाड़ी को भी सूचना दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई.
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि उपद्रवी तत्वों की करतूत हो सकती है. इससे पहले भी 31 मार्च 2021 को इसी जगह पर आग लगी थी जिसमें 40 दुकानें जलकर राख हो गई थी.
