सहरसा: केंद्रीय रेल मंत्रालय ने बिहार के सहरसा-मानसी रेलखंड के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है. करीब 499 करोड़ रुपये की लागत से 44 किलोमीटर लंबे इस सिंगल लाइन सेक्शन को डबल किया जाएगा. इससे ट्रेनों की आवाजाही तेज होगी और यात्रा करने में भी समय कम लगेगी. इसके अलावा नई रेल सेवाओं का रास्ता भी खुलेगा. इस परियोजना को लेकर सांसद दिनेश चंद्र यादव ने जानकारी दी.

सहरसा-मानसी रेलखंड होगा डबल, 499 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी

भारतीय रेलवे ने कोसी क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सहरसा-मानसी रेलखंड दोहरीकरण परियोजना को हरी झंडी दे दी है. करीब 44 किलोमीटर लंबे इस सिंगल लाइन खंड को डबल करने पर लगभग 499 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. परियोजना पूरी होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा.

सहरसा-मानसी रेलखंड होगा डबल, 499 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी

समस्तीपुर रेल मंडल ने लागत कम रखते हुए किफायती डीपीआर तैयार की, जिसके बाद इस परियोजना को मंजूरी मिली है.

दोहरीकरण के तहत सोनबरसा कचहरी,सिमरी बख्तियारपुर,कोपरिया और धमारा घाट समेत कई स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलवे लाइनें विकसित की जाएगी. इससे यात्री ट्रेनों के साथ-साथ मालगाड़ियों के परिचालन में भी काफी सुविधा होगी.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार,दोहरीकरण से ट्रेनों की लेटलतीफी में कमी आएगी,परिचालन क्षमता बढ़ेगी और भविष्य में नई ट्रेनों के परिचालन की संभावनाएं भी मजबूत होगी. लंबे समय से इस परियोजना की मांग की जा रही थी,जिसे अब मंजूरी मिलने से कोसी क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. रेलवे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी में है.

सहरसा से शशि मिश्रा की रिपोर्ट--