Hindi News / बरियारपुर मोड़ पर सामने से आ रही वाहन ने कार में मारी टक्कर,हादसे...

कोडरमा : बरियारपुर मोड़ पर सामने से आ रही वाहन ने कार में मारी टक्कर,हादसे में 10 घायल

Edited By:  |
koderma koderma

कोडरमा:जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटा के पास बरियारपुर मोड़ पर सड़क हादसा हुआ है. हादसे में कार सवार 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं. कार पूरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई. वाहन चालक के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब कार सवार सभी लोग गयाजी से सवार होकर सतगावां के रास्ते बच्चे का मुंडन करवाने देवघर जा रहे थे. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हादसे के दौरान सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटा के बरियारपुर के पास सामने से आ रही एक वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी. इस दौरान वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. टक्कर से जोर की आवाज घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव वालों को इसकी आवाज सुनाई दी. जिसके बाद ग्रामीण वहां पहुंचे. ग्रामीणों ने देखा कि गाड़ी में सभी लोग घायल अवास्था में पड़े हुए थे और मदद के लिए चीख रहे थे.

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी के अंदर फंसे सभी घायलों को गाड़ी का शीशा फोड़कर बाहर निकाला और निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगांवां पहुंचाया.