खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण कैंप होगी आयोजित : 13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए झारखंड टीम का ट्रायल सिमडेगा में संपन्न

Edited By:  |
Reported By:
khiladiyo ka vishesh prashikchhan camp hogi aayojit khiladiyo ka vishesh prashikchhan camp hogi aayojit

रांची : 13 से 26 अप्रैल 2023 तक राऊलकेला , उड़ीसा में आयोजित 13 वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए झारखंड महिला टीम के गठन हेतु हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में आयोजित की गई. इसमें झारखंड के सिमडेगा, रांची, खूंटी ,गुमला, हजारीबाग जिला सहित साई रांची और हजारीबाग के कई महिला हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया. इन सभी खिलाड़ियों के सभी कागजात जांच के उपरांत इनका कई टीम बनाकर आपस में मैच कराया गया और इस ट्रायल से 33 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है. इन खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण कैंप आयोजित की जाएगी.


प्रशिक्षण शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों को चयनित कर झारखंड टीम से खेलने का अवसर दिया जाएगा. ट्रायल में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोणबेगी, सीईओ रजनीस कुमार,प्रतिमा बरवा,तारिणी कुमारी,करुणा पूर्ति समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.



Copy