खगड़िया : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है खगड़िया से जहां तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। जानकारी मिल रही है कि इस हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीँ सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्ज़े में ले लिया है।
मामला खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र का है जहां काजीचक इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत मौके पर हो गई। वहीँ सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्ज़े में ले लिया है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि कार सवार तीनों शवों का अब तक पहचान नहीं हो पाया है।

