रांची : राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी 3 बसों में आग लग जाने के कारण जलकर खाक हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया.
जानकारी के अनुसार आग पहले एक बस में लगी थी. वहीं आग की लपटों से पास में खड़ी 2 बसों में आग पकड़ ली. आग लगने से इस दौरान आसपास अफरा-तफरी मच गई. मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां पहुंच कर आग पर काबू पा लिया. अगलगी की घटना के बाद बसें पूरी तरह से खाक हो चुकी है. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों के द्वारा कृत्य हो सकता है.
