Hindi News / सीएम हेमंत सोरेन ने प्राणों की आहुति देने वाले अमर वीर शहीदों को...

कारगिल विजय दिवस : सीएम हेमंत सोरेन ने प्राणों की आहुति देने वाले अमर वीर शहीदों को किया याद,दी श्रद्धांजलि

Edited By:  |
kargil vijay diwas kargil vijay diwas

रांची: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर वीर शहीदों को याद किया है.उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च समर्पण का अमर प्रतीक है. मुख्यमंत्री ने सैनिकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना और सम्मान प्रकट किया. उन्होंने कहा कि इन परिवारों का त्याग और धैर्य देश की ऐतिहासिक विजय में अमूल्य योगदान रहा है. जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. सीएम ने कहा कि उनका यह संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए साहस और कर्तव्यनिष्ठा का एक अमिट आदर्श बन गया है.