जमशेदपुर: शारदीय नवरात्र के नवमी के दिन आज माता की आराधना में पूरा शहर लीन है.नवमी के दिन कन्या को पूजा जाता है. शहर में हर पूजा पंडालों और लगभग सभी घरों में कन्या पूजन की जा रही है. वहीं झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने कदमा स्थित आवास पर कन्या पूजन कर आशीर्वाद मांगा.
स्वास्थ्य मंत्री के साथ उनकी पत्नी सुधा गुप्ता ने भी सभी कन्याओं को पैर धोकर अपने हाथ से भोजन कराया और उपस्थित सभी कन्याओं को सिंगार कर पूजा अर्चना की. मां दुर्गा से राज्यवासियों के लिए खुशहाली,सुख और समृद्ध हो इसकी कामना की.
