कैमूर टाइगर रिजर्व को मिली सशर्त मंजूरी : सदन में सुशील मोदी के प्रश्नों का केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब, जानें क्या कुछ कहा
Edited By:
|
Updated :10 Feb, 2022, 06:58 PM(IST)


पटना : भाजपा सांसद एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि बिहार वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में 2018 के आकलन के अनुसार बाघों की संख्या 31 है। पिछले 3 वर्षों में कुल 6 बाघ की मृत्यु हो गई। वर्ष 2019-20 में भी 1-1 और 2021 में 4 बाघों की मौत हो गई है।
वहीँ एक अन्य प्रश्न के उत्तर में भूपेंद्र यादव ने बताया कि बिहार के कैमूर वन्य जीवन अभयारण्य को टाइगर रिजर्व घोषित करने की सैद्धांतिक मंजूरी राष्ट्रीय टाइगर संरक्षण प्राधिकरण द्वारा दी गई है।
मंत्री ने बताया कि सैद्धांतिक मंजूरी इस शर्त के साथ दी गई है कि राज्य सरकार कोर और बफर का परिसीमन और प्रस्तावित स्थल के आसपास के गांव के बारे में विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करेगी।