लोहरदगा:-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ को लेकर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही कार्रवाई के बीच लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुदर्शन भगत ने बड़ा बयान दिया है। सांसद सुदर्शन भगत ने कहा है कि परिवर्तन निदेशालय एक स्वतंत्र जांच एजेंसी है और वह अपना काम कर रही है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता और नेताओं द्वारा हाल के समय में दिए गए बयान को लेकर कहा है कि उनका बयान राज्य में शांतिपूर्ण माहौल को खराब कर रहा है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।


शांतिपूर्ण माहौल को खराब कर रही हैं जेएमएम

लोकसभा सांसद सुदर्शन भगत ने बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू और भाजपा की सरकार को लेकर कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है। राजनीतिक परिस्थितियों के बीच कुछ भी बदलाव हो सकता है। हालांकि उन्होंने झारखंड में राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने यह जरूर कहा कि वक्त का इंतजार कीजिए और यह देखिए की आने वाले समय में क्या होता है।