बेड़ो थाना में ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बेड़ो, इटकी, लापुंग और नरकोपी थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियो के साथ दुर्गा पूजा को लेकर बैठक की.दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से आपसी सद्भावना और भाईचारे के साथ मनाने को लेकर कई निर्देश दिये गये.ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने सभी पूजा समितियों के पदाधिकारियों से कहा कि पंडाल में प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग बनाएं.पंडाल में हमेशा वॉलंटियर मौजूद रहें. सीसीटीवी कैमरे लगाएं और छोटा अग्निशमन यंत्र रखें.पंडाल में स्थानीय थाना का फोन नंबर प्रदर्शित करें.डीजे/गाने ऐसे न बजाएं जिससे दूसरे समुदाय की भावना को ठेस पहुंचे.पंडाल, मेला और कार्यक्रम स्थल पर पुलिस तैनात रहेगी,सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और पूजा में विधि-व्यवस्था तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पंडाल में किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत स्थानिये थाना को सूचना दें.

पुलिस और प्रशासन आपके लिए है. हम आपको पूर्ण सहयोग करेंगे, आप हमें सहयोग करें.

बैठक को डीएसपी दीपक कुमार, सीओ राजकुंवर सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय ने भी संबोधित किया. बैठक में बेड़ो, इटकी, लापुंग व नरकोपी थाना थाना प्रभारी सहित क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी शामिल थे.