गिरिडीह :झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को उच्च न्यायालय से जमानत मिलने की खुशी में गिरिडीह शहर के बड़ा चौक में झामुमो और इंडिया गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर एवं पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया. इस दौरान झामुमो नेताओं और समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाया. इस मौके पर सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के अलावा इंडिया गठबंधन के नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद थे. इस दौरान नेताओं ने कहा कि आज सच की जीत हुई है.
JHARKHAND NEWS
