भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती की मांग को लेकर आयोजित छात्र आंदोलन में छात्र नेता मनोज यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने हक और अधिकार के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया गया।
मनोज जी ने कहा कि “सरकार अंधी हो चुकी है और भ्रष्टाचार से लिप्त है। छात्रों को लाइट बंद करके पीटा गया, जो बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है।”
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी अगर छात्रों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने और संघर्ष करने पर दमन का सामना करना पड़े, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए।
छात्र नेता मनोज यादव के इस बयान के बाद छात्र आंदोलन को लेकर सियासी माहौल और गरमाने के संकेत हैं।
