लातेहार : एसडीएम अजय कुमार रजक ने लातेहार सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाएं तथा उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया.

 लातेहार SDM ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, चिकित्सकों को दिए आवश्यक निर्देश

सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि यह एक नियमित निरीक्षण है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सीमित संसाधनों में भी अस्पताल की सेवाएं सुचारु रूप से चले. उन्होंने बताया, "यहाँ डॉक्टर्स की संख्या कम है, फिर भी मरीजों का इलाज जारी है. हमारा प्रयास है कि उपलब्ध संसाधनों में मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज मिल सके." निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने डॉ. सुदामा सहित अन्य चिकित्सकों से भी बातचीत की और मरीजों से सीधे फीडबैक लेकर उनकी समस्याओं को समझा.