कोडरमा: अहमदाबाद से पीएम मोदी ने आज कोडरमा के लोगो को दो बड़ी सौगात दी है. एक तरफ रांची वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का कोडरमा में ठहराव आज से शुरू हो गया है, वही वन स्टेशन वन प्रोडक्ट काउंटर का भी पीएम मोदी ने ऑनलाइन अनावरण किया. मौके पर कोडरमा स्टेशन पर भी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, डीआरएम कमल किशोर सिन्हा समेत धनबाद रेल मंडल के वरीय अधिकारी मौजूद थे.

रांची से वाराणसी जाने के दौरान कोडरमा में भी रुकेगी वंदे भारत, कोडरमा स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजनकोडरमा स्टेशन पर बड़ी एलसीडी स्क्रीन पर अहमदाबाद से पीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जा रहा है, जहां लोगो ने उनका संबोधन सुना. कार्यक्रम के शुरुआत में डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक अमित कुमार यादव का स्वागत किया. इसके अलावा पीएम मोदी के ऑनलाइन कार्यक्रम के बाद मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा स्टेशन पर लगे शिलापट का भी अनावरण किया.

रांची से वाराणसी जाने के दौरान कोडरमा में भी रुकेगी वंदे भारत, कोडरमा स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजनमौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने. मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि रेलवे के क्षेत्र में लगातार यात्री सुविधाओं के मद्देनजर कार्य किया जा रहे हैं और ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है, साथ ही रेल यातायात को सुगम बनाने का सतत प्रयास जारी है. उन्होंने कहा कि अहमदाबाद से आज पीएम मोदी ने कोडरमा के लोगों को वंदे भारत के साथ वन स्टेशन वन प्रोडक्ट की सौगात दी है, इसके अलावा लोगो की डिमांड के अनुसार रांची गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार आसनसोल तक करते हुए, उसके समय सारणी में भी बदलाव लाया गया है.