जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर में भुइयांडीह बस्ती के 135 घरों को तोड़ने के लिए भेजे गये नोटिस के खिलाफ बस्ती के लोगों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है.

जमशेदपुर में घरों को तोड़ने का नोटिस के खिलाफ लोगों ने DC कार्यालय पर किया जमकर प्रदर्शन  बस्ती बचाओ संघर्ष समिति इंद्रानगर व कल्याणनगर के लोगों ने डीसी कार्यालय पहुंचे और जमकर विरोध जताया है. प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि हमलोग 30 साल से यहां पर रह रहे हैं और आज अतिक्रमण के नाम पर हमलोगों को नोटिस दिया जा रहा है. इसका हमलोग घोर विरोध कर रहे हैं. अब हटाया जायेगा, तो इसका भारी विरोध होगा. वहां सरकार ने बिजली,पानी,शौचालय,सड़क समेत अन्य सुविधायें दी है.