झारखंड में बदलेगा मौसम ! : गिरेगा पारा बढ़ेगी ठंड, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand me badlega mausam jharkhand me badlega mausam

रांची: झारखंड में मौसम एक बार फिर से बदल सकता है। राजस्थान में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में दिखने लगा है। सुबह से ही सूबे के कई जिलों के आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार झारखंड के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

झारखंड में आज से पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ़ तौर से दिखेगा, जिसके कारण 11 जनवरी को राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीँ 13 जनवरी को भी कहीं-कहीं पर हल्के मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।14 जनवरी से झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का धीरे-धीरे असर खत्म हो जाएगा जिसके कारण ठंड में बढ़ोतरी होगी।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आसमान में बादल छाए रहने के साथ साथ कई जिलों में बारिश की संभावना है। जिसके कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी।

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा है। उच्चतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा PTO में रिकॉर्ड किया है। जबकि न्यूनतम तापमान हजारीबाग में 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों की बात करें तो रांची में न्यूनतम तापमान 12.5, जमशेदपुर में 13.2, डाल्टनगंज 12.2, बोकारो 12.1, चाईबासा में 13.6, देवघर में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो रांची में 26.6 जमशेदपुर में 27.8, डाल्टनगंज में 27.6, बोकारो में 27.5, चाईबासा में 28.4 और देवघर में 27.5 रिकॉर्ड किया गया है।


Copy