झारखंड जदयू ने किया पार्टी विस्तार : जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने रांची जिला अध्यक्ष समेत 18 प्रखंडों के अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand jdu ne kiya parti vistaar jharkhand jdu ne kiya parti vistaar

रांची : जनता दल युनाइटेड झारखंड में अपनी सियासी जमीन को मजबूत करने की कवायद में जुट गई है. 16 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का कार्यक्रम रांची में आयोजित किया गया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने रांची जिला अध्यक्ष समेत 18 प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी है.

जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि जिले में संगठन के विस्तार से पार्टी मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि रांची जिले में जदयू सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभर कर सामने आयी है. जदयू अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेगी. खीरु महतो ने कहा कि नीतीश कुमार की विचारधारा के साथ झारखंड प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा.

सिल्ली निवासी हरे कृष्ण महतो को रांची जिला जदयू का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है.

तमाड़- बीर सिंह महतो, बुंडू- चंद्रशेखर महतो, राहे- शत्रुधन महतो, सोनाहातू- दुर्गा प्रसाद महतो, सिल्ली- रघुनाथ महतो, अनगड़ा-पवन कुमार महतो, नामकुम-अजय सिंह, ओरमांझी- संजय कुमार महतो, कांके-मनोज कुमार महतो, रातू-गजानन महतो, नगड़ी-सुरेश गोप, मांडर-असफाक अंसारी, खलारी- रविंद्रनाथ चौधरी, चान्हो- पारस सिंह, लापुंग- मनोज उरांव, इटकी-संजय लकड़ा.


Copy