झारखंड हॉकी को मिला होली का गिफ्ट : FIH जूनियर महिला वर्ल्ड कप के लिए जिले से 3 सेलेक्ट

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand hockey ko mila holi ka gift jharkhand hockey ko mila holi ka gift

सिमडेगा : दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में एक अप्रैल से शुरू होने वाले FIH महिला जूनियर विश्व कप के लिए गुरुवार को भारत की 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में झारखंड के सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग को सेलेक्ट किया गया है। बता दें कि ये तीनों खिलाड़ी सिमडेगा जिले की रहने वाले हैं।

20 सदस्य भारतीय टीम की कैप्टन के लिए भी झारखंड की ही बेटी सलीमा टेटे को बनाया गया है जो टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन भी कर चुकी है। सिमडेगा जिला की सलीमा टेटे सदर प्रखंड की बड़की छापर गांव की रहने वाली है तथा ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी केरसई प्रखंड के करगागुड़ी के रहने वाली है वर्तमान समय में तीनों ही खिलाड़ी भुवनेश्वर में चल रहे कैंप में अपना प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं ।भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रुप D में है और इस टीम में मलेशिया, जर्मनी और वेल्स की टीम है।

भारत का पहला मैच 2 अप्रैल को वेल्स के खिलाफ, 3 अप्रैल को जर्मनी के खिलाफ और 5 अप्रैल को मलेशिया के खिलाफ होगी। तीनों खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड का अध्यक्ष श्री भोला नाथ सिंह, हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी,कमलेश मांझी ,सुनील तिर्की, पंखरासियूस टोप्पो, एलशन किड़ो, प्रतिमा बरवा,तारिणी कुमारी,प्रतिमा तिर्की ,करिश्मा परवार, सुभिला मिंज,बसंत बा,वेद प्रकाश,बलबीर प्रसाद,सुखराम मांझी,मुकुट डुंगडुंग,फादर बेनेदिक कुजुर,फादर पौलस बागे,सहित हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। तीनो खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष जी ने कहा की ये झारखंड हॉकी के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे और खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी,सलीमा की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है। उम्मीद है इस बार भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा की तीनो ही खिलाड़ी बहुत ही प्रतिभावान है सलीमा और संगीता FIH प्रो लीग में स्पेन के खिलाफ जबरजस्त प्रदर्शन करते हुए दोनो ने शानदार गोल की थी तथा दो दिन पूर्व ही जर्मनी के खिलाफ भी दोनो खिलाड़ियों ने पेनाल्टी शूटआउट में गोल कर भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम को जीत दिलाई थी ,ब्यूटी डुंगडुंग भी फॉरवर्ड लाइन की एक बेहतरीन खिलाड़ी है पिछले वर्ष चिली दौरे में जूनियर भारतीय महिला टीम की टॉप स्कोरर थी,और अभी भी बहुत अच्छा खेल रही है।


Copy