गिरिडीह:गांडेय विधायक सह झामुमो प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन रविवार को जमशेदपुर में होने वाली चुनावी सभा से पहले गिरिडीह स्थित हर्ष उपवन प्रधान चुनावी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उनके साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी उपस्थित थे.

झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने गिरिडीह में कार्यकर्ताओं को जीत के लिए जुट जाने का दिया संदेश

इस मौके पर कल्पना सोरेन और सुदिव्य कुमार सोनू ने पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और चुनावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए जुट जाने का संदेश दिया. विधायक कल्पना सोरेन ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य के विकास और जनहित के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैऔर इस उद्देश्य को साकार करने में हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है.

झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने गिरिडीह में कार्यकर्ताओं को जीत के लिए जुट जाने का दिया संदेश

वहीं विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने भी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में मजबूती से योगदान देने की अपील की. बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

गिरिडीह से सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट---