रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां पहली बार बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना से रांची रेलवे स्टेशन पहुंची. इस तरह इस ट्रेन का ट्रायल रन पूरा हुआ. रांची रेलवे स्टेशन पर बंदे भारत ट्रेन को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई.
आपको बता दें कि 8 बोगियों का यह वातानुकूलित ट्रेन झारखंड और बिहार के लिए एक नई सौगात के रुप में मिली है. बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों में काफी उत्साह है. रांची रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद प्लेटफार्म पर रेलवे के टेक्निकल सेल के साथ-साथ सुरक्षा के खास इंतजाम किया गया है.
ट्रेन के सभी बोगियों की जांच डॉग स्क्वायड टीम के द्वारा किया जा रहा है. बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ट्रायल रन के लिए एक बार फिर रांची से पटना के लिए 2:20 बजे रवाना होगी.
गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन से पटना-रांची की दूरी महज 6 घंटे में पूरी की गयी. पटना से आज सुबह 6.55 बजे इस ट्रेन का ट्रायल रन शुरू हुआ. ट्रेन गया, जहानाबाद, कोडरमा, बरकाकाना होते हुए रांची 1 बजे पहुंची है. गया में दस मिनट जबकि बरकाकाना में 5 मिनट के लिए ट्रेन का स्टॉपेज है.
