NEWS DESK : संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ झारखंड एटीएस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. कुख्यात अमन सिंह गिरोह का शूटर नितेश सिंह उर्फ बुचन सिंह को धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में पुलिस को तलाश थी.
वहीं दूसरी ओर एटीएस झारखंड हथियार आपूर्तिकर्ता को भी बिहार के नालंदा जिले से किया अरेस्ट कर लिया है. लालू पांडे उर्फ प्रभाकर पांडे को गिरफ्तार कर लिया है. लालू पांडे झारखंड के अपराधियों को हथियार और गोलियों की आपूर्ति करता था.
