GOOD FRIDAY : यीशु ने मनुष्य के पापों के प्रायश्चित को लेकर अपने प्राणों की आहुति दे दी - विशाल डुंगडुंग,जीएल चर्च वक्ता

Edited By:  |
Reported By:
Jesus sacrificed His life to atone for the sins of mankind - Vishal Dungdung, GL Church Speaker Jesus sacrificed His life to atone for the sins of mankind - Vishal Dungdung, GL Church Speaker

लोहरदगा:- जिले में शुक्रवार को गुड फ्राइडे का पर्व मनाया गया। इसके तहत जिले के विभिन्न चर्चों में विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया। साथ ही प्रभु की प्रार्थना की गई। विश्वासियों ने प्रभु की प्रार्थना की। क्रूस यात्रा की झांकी को देखकर सभी की आंखें नम हो गई थी। यीशु के बलिदान दिवस के रूप में ईसाई समुदाय के लोगों ने गुड फ्राइडे मनाया। दूसरों की मदद करने वाले लोगों से प्रभु प्रेम करते हैं।


प्रभु यीशु के हृदय में मानव जाति के लिए अपार प्रेम और स्नेह था। उन्होंने मनुष्य के पापों के प्रायश्चित को लेकर अपने प्राणों की आहुति दे दी और सूली पर चढ़ गए। उन्हें अपनी मृत्यु के एक दिन पहले निश्चित रूप से उनका मन व्याकुल और दिल भरा हुआ था। उन्हें यह भी पता था कि उन्हें शारीरिक कष्ट होने वाला है। बावजूद इसके प्रभु यीशु ने मानव के पापों की खातिर उनके उद्धार के लिए उन्होंने बलिदान दिया। गुड फ्राइडे के मौके पर पत्र पाठ, दुख भोग कथा, महानिवेदन, क्रूस की उपासना एवं परम प्रसाद की धर्म विधि संपन्न कराई गई।


Copy