Desk: जेडीयू की ओर से भोजपुर के बड़हरा प्रखंड मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकाला गया। जाति आधारित गणना, नीति विरोधी भाजपा के खिलाफ पोल-खोल और मशाल जुलूस निकाला गया। प्रखंड मुख्यालय से जदयू प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा पटेल के अध्यक्षता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल बड़हरा विधानसभा के प्रभारी छोटू सिंह, भोजपुर के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद, भाई ब्रह्मेश्वर ,कामेशर कुशवाहा, राजीव रंजन श्रीवास्तव, सतेंद्र सिंह,केशव राय,मुखिया प्रतिनिधि परमा राय,मुन्ना चौधरी,देवकांत सिंह,नागेंद्र सिंह,गुडु सिंह,चंदन सिंह, नित्यानंद सिंह,कुंदन सिंह,नारायण सिंह इत्यादि सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इधर राजधानी पटना जेडीयू की दो दिवसीय बैठक खत्म हो गई। पिछले दो दिनों से लगातार पार्टी पदाधिकारियों के साथ सीएम नीतीश ने पार्टी के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के 534 प्रखंड अध्यक्षों के साथ मीटिंग कर फीडबैक लिया।


भोजपुर के बड़हरा प्रखंड में जेडीयू का मशाल जुलूस, छोटू सिंह, संजय सिंह समेत पार्टी के कई नेता ने केन्द्र सरकार पर बोला हमला

मीटिंग में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी राय रखी। जिसको सीएण ने गौर से सुना और उसके जल्द निपटारे का आश्वासन भी दिया. साथ ही चुनाव के लिए तैयार रहने का निर्देश देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी पार्टी की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करे.

भोजपुर के बड़हरा प्रखंड में जेडीयू का मशाल जुलूस, छोटू सिंह, संजय सिंह समेत पार्टी के कई नेता ने केन्द्र सरकार पर बोला हमला

राज्य सरकार के कामों से लोगों को अवगत कराने का टास्क देते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि विकास का काम ही जेडीयू की ताकत है। समस्याओं का समाधान ही हमारी पूंजी है। सीएम ने बैठक में कहा है कि भाजपा भ्रम फैलाने वाली पार्टी है, उससे सावधान रहना है। सतर्क रहिए। पूरी मजबूती से काम कीजिए। आप लोग अपना काम कीजिए बाकी चीज देखने के लिए हम हैं।