JDU की लिस्ट से केसी त्यागी OUT : ललन सिंह ने अब इनको दी बड़ी जिम्मेवारी, जानें किसे क्या मिला

Edited By:  |
jdu ki list se kc tyagi out jdu ki list se kc tyagi out

पटना : जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपनी कमिटी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में मंगनी लाल मंडल को उपाध्यक्ष बनाया है। नई कमिटी में 22 नेताओं को महासचिव बनाया गया है। सबसे खास बात यह की जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी को बाहर का रास्ता पार्टी ने दिखाते हुए उन्हें राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट से उन्हें बाहर कर दिया गया है। बता दें कि पुरानी टीम में के. सी. त्यागी राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के पद पर थे।

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान की तरफ से जारी की गई लिस्ट में रामनाथ ठाकुर,अली अशरफ फातमी, संजय झा, गिरधारी यादव, संतोष कुमार कुशवाहा, रामसेवक सिंह, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, दसई चौधरी, गुलाम रसूल बलियावी , आरपी मंडल, विजय कुमार मांझी, भगवान सिंह कुशवाहा, कहकशां परवीन, राजकुमार शर्मा को महासचिव बनाया गया है।

वहीं पूर्व विधायक राजीव रंजन को जनरल सेक्रेटरी के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं धनंजय सिंह यूपी के पूर्व सांसद को भी महासचिव बनाया गया. कमर आलम, हरीश चंद्र पाटिल, अशफाक अहमद, इंजीनियर सुनील, हर्षवर्धन और राज सिंह मान को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।जबकि सात नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। सचिव की लिस्ट में रविंद्र प्रसाद सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, संजय वर्मा, अनूप पटेल, दयानंद राय, संजय कुमार शामिल हैं, वहीं सांसद आलोक कुमार सुमन को ट्रेजरर बनाया गया है।


Copy