GAYA :बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर एनडीए से जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी ने बेलागंज विधानसभा सीट के लिए नामांकन किया है. शहर के डीआरडीए कार्यालय में वे अपने समर्थकों के साथ पहुंची, जहां उन्होंने अपना नामांकन किया. नामांकन पर्चा भरने के बाद बाहर आते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया.

बेलागंज सीट से JDU प्रत्याशी मनोरमा देवी ने किया नामांकन, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत, बेलागंज के विकास की कही बात

JDU प्रत्याशी मनोरमा देवी ने किया नामांकन

इस मौके पर मनोरमा देवी ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी के रूप में हमने अपना नामांकन बेलागंज विधानसभा सीट से भरा है. नामांकन करने के बाद बेलागंज काली मंदिर के पास हमारी सभा होनी है, जहां पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

बेलागंज सीट से JDU प्रत्याशी मनोरमा देवी ने किया नामांकन, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत, बेलागंज के विकास की कही बात

वहीं, बेलागंज की जनता से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपको मान-सम्मान और बेलागंज का विकास करना है तो आप एनडीए को वोट दें. उन्होंने कहा कि बेलागंज की जनता की सेवा करने के लिए हम तैयार हैं और हमें उम्मीद है कि जनता हमें अपना समर्थन देगी. इसके लिए लगातार हम जनता के पास जा रहे हैं और उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं. बेलागंज का विकास करना हमारी प्राथमिकता है.