जमशेदपुर: खबर है जमशेदपुर की जहांगुड़ाबांधा प्रखंड स्थित हतियापटा गांव दोलकी,चुआसोल समेत 5 गांवों के किसान हाथियों के आतंक से काफी परेशान हैं. हाथियों ने किसानों के सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल को नष्ट कर दिया है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन अब तक वन विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गई है.
आपको बता दें कि 3 दर्जन से ज्यादा हाथी गांवों में प्रवेश कर गया है. वहीं गांव के लोग अपने गांव छोड़कर दूसरे गांव में शरण ले लिए हैं. उधर हाथियों ने सैकड़ों एकड़ जमीन में लगे धान की फसल को नष्ट कर दिया है. फसल नष्ट होने से किसानों में काफी नाराजगी है. हालांकि इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दे दी है लेकिन अब तक वन विभाग की तरफ से कोई पहल नहीं की जा सकी है.
बताया जा रहा है कि वन विभाग में रेंजर की संख्या काफी कम है. जिसके कारण वन विभाग हाथी को भगाने में असमर्थ दिख रहा है. एक रेंजर पर काफी लंबा इलाका है. यही कारण है की वन विभाग चाह कर भी हाथी पर काबू नहीं कर पा रहा है. हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जो रेंजर है उनको भेजा गया है.
आपको बता दें कि इस इलाके में हाथी डेरा डाले हुए है. पश्चिम बंगाल और ओड़िशा से हाथी आकर झारखंड में तांडव मचा रहा है. वन विभाग के लोगों का कहना है कि भोजन की तलाश में हाथी जंगल से बाहर निकलता है. फिलहाल गांव के लोग दूसरे गांव में शरण लिए हुए
